गुवाहाटी : हिमंत मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों क्रमश: जोगेन मोहन और नंदिता गार्लोसा को अतिरिक्त प्रभार सौंप जाएगा। इसी कड़ी में डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मंत्रिपरिषद के दो सदस्यों  के विभागों के पुनर्आवंटन को स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

तदनुसार मंत्री जोगेन मोहन को मौजूदा आवंटन राजस्व और आपदा प्रबंधन, पहाड़ी क्षेत्र  विकास के साथ खान एवं खनिज विभाग आवंटित करने का प्रस्ताव  किया गया। मंत्री नंदिता गार्लोसा को मौजूदा आवंटित  शक्ति, सहकारिता, खान और खनिज विभाग के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग आवटित करने का प्रस्ताव किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से प्रस्ताव किया कि अन्य विभागों के मौजूदा आवंटन को अपरिवर्तित रहने की अनुमति दी जाए।