गुवाहाटी : असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) के सचिव पुलक पाटगिरी ने आज मंगलवार को एचएस परीक्षा- 2023 के आट्र्स, साइंस और कॉमर्स के परिणामों की घोषणा कर दी। इस परीक्षा परिणाम में नगांव के अग्रणी शिक्षण संस्थान रामानुजन जूनियर कालेज की बल्ले-बल्ले रही। रामानुजन जूनियर कालेज से कुल 19 विद्यार्थी शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहे। इस परीक्षा में कला संकाय में 70. 12 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि  साइंस में 84.96 प्रतिशत परीक्षाॢथयों ने सफलता के झंडे गाड़े। दूसरी ओर कॉमर्स स्ट्रीम में 79.67 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। बता चलें 

कि इस बार पिछले दस वर्षों सबसे कम सफलता प्रतिशत सामने आई है। तीन संकायों  का सफलता प्रतिशत पिछले दस सालों में सबसे कम है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में कला और वाणिज्य संकाय में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया तो साइंस  में लड़कों ने अपना दबदबा बरकरार रखा।  इस परीक्षा में नगांव स्थित रामानुजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा सिर चढ़कर बोला जिसके 19 परीक्षार्थियों ने टेनटॉप में जगह बनाई तो राज्य के सबसे प्रतिष्ठित कॉटन कालेज से महज एक ही विद्यार्थी जगह बना सका। दूसरी ओर पूरे गुवाहाटी से महज तीन परीक्षार्थी ही टॉप टेन में जगह पा सके, उनमें केसी दास कॉलेज की वर्षा बोथरा, मालयाबाड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुकन्या कुमार  और कॉटन विश्वविद्यालय के साइंस स्ट्रीम के सायन पोद्दार उल्लेखनीय हैं। बताते चलें कि ये तीन छात्र-छात्राएं ङ्क्षहदीभाषी समाज से संबंध रखते हैं।