तेजपुर : तेजपुर एयरपोर्ट से आज रविवार को रोजाना कोलकाता से तेजपुर और तेजपुर से कोलकाता के लिए स्पाइसजेट की हवाई सेवा शुरू हो गई। आज इसका विधिवत उद्घाटन तेजपुर के विधायक पृथ्वीराज राभा, शोणितपुर के उपायुक्त देबा कुमार मिश्रा, नार्थ असम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, संस्था की हवाई सेवा के चेयरमैन सुनील पाटनी तथा एयरफोर्स के अधिकारियों की मौजूदगी में फीता व केक काटा और दीप प्रज्जवलित कर किया। दूसरी ओर विधिवत झंडा दिखाकर इसका संचालन प्रारम्भ किया गया। स्पाइसजेट के उच्च अधिकारियों ने आज के प्रथम बोर्ड करने वाले यात्रियों का फूलम गामोछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्पाईजेट के विधायक, डीसी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों ने उड़ान सेवा की सफलता की कामना की। तेजपुर स्पाइसजेट के मैनेजर प्रेम सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। आज पहले दिन कोलकाता से आने वाले यात्री 32 एवं जाने वाले 24 थे। विमान की अधिकतम क्षमता 82 यात्रियों की है।
तेजपुर से कोलकाता के लिए दैनिक हवाई सेवा शुरू