डिजीटल डेस्क: केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और इस दौरान करीब 21 खालिस्तानियों के नाम मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में दर्ज किए गए हैं। NIA की वेबसाइट पर इन खालिस्तानियों के नाम फोटो के साथ डाले गए हैं तथा इस लिस्ट में लखबीर सिंह लंडा, मनदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह समेत कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नाम शामिल हैं।
इस बीच NIA सूत्रों ने बताया है कि जांच एजेंसी की 5 सदस्यीय टीम जल्द ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाएगी और भारतीय दूतावास पर हुए हमले की जांच करेगी। ये टीम 17 जुलाई के बाद अमेरिका जाएगी और खालिस्तानी समर्थकों ने ये हमला मार्च में किया था।
एनआईए ने तैयार की प्रो- खालिस्तानी और खालिस्तानी आतंकियों की पूरी लिस्ट:
खुफिया सूत्रों के मुताबिक NIA, IB और राज्यों की पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने एक डोजियर तैयार किया तथा हाल ही में ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के दूतावास में हुए हमले के मामले में भी NIA ने प्रो- खालिस्तानी और खालिस्तानी आतंकियों की पूरी लिस्ट तैयार की थी। जांच एजेंसियों की लिस्ट में सबसे ऊपर सिख फ़ॉर जस्टिस के भगोड़ा गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम है।
20-25 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर:
जानकारी के मुताबिक एनआई ने विदेशों में बैठे सिख फॉर जस्टिस (SFJ),बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI), खालिस्तानी लिबरेशन फ़ोर्स(KLF),खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स(KT F), खालिस्तान ज़िंदाबाद फ़ोर्स(KZF), खालिस्तान कमांडो फ़ोर्स(KCF) इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन(ISYF) और दल खालसा इंटरनेशनल(DKI) के सदस्यों की लिस्ट तैयार की है और इसके अलावा 20 से 25 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
खालिस्तानी समर्थकों की ‘किल इंडिया’ रैली आज:
वहीं दूसरी ओर खालिस्तानी समर्थक 8 जुलाई को ‘किल इंडिया’ नाम की एक रैली के जरिए भारत और भारतीय राजनायिकों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं। अमेरिका से लेकर कनाडा तक इस रैली की योजना बनाई गई है और खुफिया एजेंसियों ने इस रैली में हिंसा की आशंका भी जताई है।