जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बीकानेर में 24 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर के नौरंगदेसर में कई योजनाओं का लोकार्पण किया।अमृतसर-जामनगर 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। 10 हजार 950 करोड़ की लागत से अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण-1 का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा 30 बिस्तरों वाले नए ईएसआईसी अस्पताल का भी लोकार्पण किया। इस अस्पताल में 100 बिस्तरों तक के विस्तार की क्षमता होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वीरों की इस धरती राजस्थान को मेरा कोटि-कोटि नमन। ये धरती बार-बार, जो विकास से समर्पित लोग हैं। उनकी प्रतीक्षा भी करती है और बुलावा भी भेजती है। देश विकास की नई-नई सौगात, इस वीर धरा को उसके चरणों में समर्पित करने के लिए निरंतर प्रयास करता है।  आज यहां बीकानेर और राजस्थान के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है।

राजस्थान को कुछ ही माह के भीतर में दो-दो आधुनिक 6 लेन मिले हैं। राजस्थान अपार सामर्थ्य और संभावनाओं का केंद्र है। राजस्थान में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए हम यहां कनेक्टिविटी के इनफ्रास्ट्रक्चर को हाइटेक बना रहे हैं. तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे और रेलवे से पूरे राजस्थान में पर्यटन से जुड़े अवसरों का भी विस्तार होगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यहां के युवाओं को होगा, राजस्थान के बेटे-बेटियों को होगा। आज जिस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ है। ये कॉरिडोर राजस्थान को हरियाणा, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा। आज यहां तेज रफ्तार से रेल लाइनें बिछ रही हैं।  रेलवे ट्रैक का तेजी से विद्युतीकरण हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का सबसे ज्यादा फायदा छोटे व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को मिलता है। बीते 9 वर्षों में हमने राजस्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है।

साथ ही बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, जिस पर करीब 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नौरंगदेसर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर मौजूद रहे. राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री बीडी कल्ला,भंवरसिंह भाटी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहंीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधते हुए उसे ‘‘लूट की दुकान’’ व ‘‘झूठ का बाजार’’ बताया और कहा कि पार्टी राजस्थान में ‘बाय बाय मोड (अलविदा की मुद्रा)’ में आ गई है। बीकानेर के पास नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार ने बीते चार साल में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है और अगले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए वह अभी से ‘बाय बाय मोड’ में आ गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार अभी से बॉय-बॉय मोड में आ गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कुछ मंत्री-विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली कर अपने निजी मकानों में जाने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी हार का इतना भरोसा तो सिर्फ राजस्थान के कांग्रेस नेता ही कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है, अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान के लोगों को गुमराह करने पर उतर आई है ‘‘लेकिन आपको याद रखना है कि कांग्रेस का एक ही मतलब है... लूट की दुकान, झूठ का बाजार। कांग्रेस के हालिया वादों को उनके लूट का इरादा और झूठा का पिटारा बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की झूठ व छलावे की राजनीति का सबसे अधिक शिकार राजस्थान का किसान हुआ है। सभा में मौजूद लोगों के उत्साह की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा यह उत्साह बताता है कि राजस्थान में मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा भी चढ़ चुका है और ‘जब जनता का पारा चढ़ता ह