रंगियाः 24वीं वाहिनी एस एस बी रंगिया द्वारा दीपक सिंह कमांडेट के निर्देशानुसार तीन दिवसीय (दिनांक-05.07.23 से 07.07.23) सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का मुहीम चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों व सार्जनिक स्थानों पर 24वीं वहिनी रंगिया व उसकी समस्त समवायों द्वारा पौधारोपण किया गया व साथ-ही-साथ स्थानीय नागरिकों को यह भी बताया गया कि  शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण वाहिनी मुख्यालय सहित वाहिनी की प्रत्येक समावय/सीमाचौकी के द्वारा किया गया। वाहिनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर स्थानीय लोगों एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया गया।

24वीं वाहिनी रंगिया द्वारा अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जैसे- छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों के साथ मिलकर जागरूकता रैली, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के बारे में बताना व उन्हें वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना, बैनर लगाकर पर्यावरण के लिए संदेश देना, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलना इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर अपना परम कर्तव्य 24वीं वाहिनी द्वारा निभाया गया। कमांडेट दीपक सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध बनाना व अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे देश में पर्यावरण का स्तर बेहतर होगा एवं मानव जीवन सुखमय होगा।

वृक्ष हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अति-आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए 24वीं वाहिनी रंगिया द्वारा युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया गया एवं बल का प्रत्येक कर्मी अपने-अपने स्तर पर समय-समय वृक्षारोपण कर शुद्ध पर्यावरण के लिए अपना योगदान दिया। हमारा परम उद्देश्य हमारे पर्यावरण के प्रति हमारे योगदान को आगे बढ़ाना व वृक्षारोपण को जीवन के कार्यशैली में आत्मसात कर शाश्वत, विकास की संकल्पना को अभिभूत करना है, ताकि हम वर्तमान में पर्यावरण से संबंधित आवश्यकताओं को पूर्ण कर भविष्य के पीढ़ी के लिए भी सुनियोजित  परिकल्पना बना सके।