डिजीटल डेस्क: भोपाल से निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ आज सुबह बड़ा हादसे का शिकार हुआ तथा कुरवाई कैथोरा रेलवे स्टेशन के पास थी, तब ट्रेन में आग लग गई जिसकी वजह से अफरातफरी मची है। ट्रेन को तत्काल रोक कर यात्रियों को बीच में उतरना पड़ा तथा फिर आग बुझाने का काम किया गया। यह ट्रेन भोपाल से निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत आज सुबह 5:40 को रवाना हुई थी और बिना रेलवे स्टेशन पर के करीब ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई, तथा इस कोच में करीबन 36 यात्री सवार थे और जब आग लगी तो ट्रेन रोक दिया गया और यात्रियों को उतारा गया।
भारतीय रेलवे के का कहना है की वंदे भारत ट्रेन के इस कोच में बैटरी बॉक्स में आग लगी थी जिसकी वजह से कोच में आग लगी, आग कुरवाई केथोरा स्टेशन पर लगी और फायर ब्रिगेड तत्काल पहुंच गए तथा आग बुझाया गया। मध्य परदेश में करीब आधा दर्जन से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, हाल ही में प्रधानमंत्री ने कुछ नई वंदे भारत की सौगात राज्य को दी थीं तथा भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत एक नया अनुभव है, अभी तक देश में करीब दो दर्जन रूट पर यह ट्रेन शुरू हो गई हैं।