डिजीटल डेस्क:  अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और  पहले अभी से ही माहौल पूरी तरह से चुनावी हो चुका है तथा उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक   दलों  में भी इसका असर दिखने को मिल रहा है तथा नेता अलग अलग राह पकड़ते नजर आ रहे है। अब इसी कड़ी में आज सपा से दारा सिंह चौहान ने भारतीय जनता का दामन पकड़ लिया है। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान ने भाजपा ज्वाइन की तथा कुछ ही दिन पहले उन्होंने  सपा  से इस्तीफा दिया और साथ ही विधानसभा  से भी उन्होंने इस्तीफा दिया, दारा सिंह चौहान मऊ जिले के विधायक थे।दारा सिंह पहले भी भारतीय जनता पार्टी के साथ रह चुके हैं और अब ऐसे में उनका घर वापसी हुई है। 

बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दारा सिंह ने हमेशा बीजेपी को घर माना है, वह हमारे संपर्क में थे और 2024 में एक तरफा कमल का फूल खिलने वाला है और हम उत्तर प्रदेश से ही 80 सीटें जीतेंगे। केशव मौर्य ने आगे विपक्ष पर निशाना  साधते हुए कहा कि विपक्षी दल एक-दूसरे के सामने अलग-अलग तरह की शर्तें रख रहे हैं, इनकी बैठकों में कोई दम नहीं है।

आखिर कौन है दारा सिंह चौहान?

दारा सिंह चौहान ने अपनी विधायकी और सपा से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इसी के बाद उनका बीजेपी में वापसी का रास्ता साफ हो गया था। दारा सिंह चौहान की गिनती पूर्वांचल के बड़े नेताओं में होती है, वह बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं  तथा साल 2015 में भाजपा के साथ आए थे, 2017 में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी बने थे। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था।

बीजेपी चुनाव से पहले एक्शन में:

 बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से  पहले  कमर कस ली है और एक तरफ दारा सिंह जैसे नेता पार्टी में आ रहे हैं, तो वहीं ओम प्रकाश राजभर भी लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हुए हैं तथा ओपी राजभर भी पहले सपा के साथ गठबंधन में थे, लेकिन अब माहौल बदला है तो उन्होंने फिर से एनडीए में आने का फैसला लिया है। अब ऐसे में भाजपा 2024 की लड़ाई से पहले कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है और सभी तैयारियां कर रही हैं।