गुवाहाटी : फर्जी वीजा पर यात्रा करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गुवाहाटी के बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे  पर गुरुवार को हिरासत में लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियाई महिला फर्जी वीजा पर यहां गुवाहाटी पहुंची थी और कल रात जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला की पहचान भादी मिकेल के रूप में की गई। कल रात वह एयर एशिया की फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर, जांच ब्यूरो के नेतृत्व में बोरझार पुलिस ने उसकी जांच की और हिरासत में ले लिया। उसे रात भर आजरा पुलिस स्टेशन में रखा गया और आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।