दुनिया में कई खतरनाक रास्तों के बारे में तो आपने सुना होगा और देखा भी होगा, जहां घूमने-फिरने के लिएजाना अपनी मौत को मुंह लगाने जैसा प्रतीत होता है। एशिया का सबसे बड़ा लटकता हुआ ब्रिज चीन में है। इस ब्रिज का नाम लॉगजिआंग ग्रैंड ब्रिज है। ये एशिया का सबसे लंबा और सबसे ऊंचा लटकता हुआ ब्रिज है। इस ब्रिज की खास बात यह है की यह समुद्र तल से 8100 फुट की ऊंचाई पर बना है। ये चीन के युन्नान प्रांत में बना है। ये ब्रिज चीन के दो शहरों बाओशन और चेंगचोंग को जोड़ता है, जो आगे चीन को म्यामां से जोड़ते हैं।ये ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है। दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में लांगजियांग नदी पर बने इस ब्रिज को पूरा करने में करीब 5 साल का समय लगा है। ये ब्रिज घाटी से 920 फुट ऊंचा है और दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से हजारों फिट ऊंचा है। यह ब्रिज पहाड़ के दो तरफ बसे बाओशान्द और तेंगचोंग नाम के चीनी शहरों को जोड़ने का काम करता है। इस ब्रिज को बनाने में करीब 151 मीलियन पाउंड का खर्च आया है। समुद्र से 8100 फुट ऊंचे पुल पर चलने में बड़े से बड़े बहादुर को भी हल्कासा डर तो लगता ही। ये पुल जब से खुला है, तब से लोगों की भीड़ उमड़ रही है।